Muri : लगातार बारिश से मुरी-गोला रोड बनी तालाब, यातायात और जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुरी : मंगलवार सुबह से करीब तीन घंटे तक हुई लगातार बारिश के बाद मुरी-गोला रोड और सिंगपुर सड़क की स्थिति बदहाल हो गई। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से पूरा मार्ग तालाब में तब्दील हो गया है। वाहन चालकों, दोपहिया सवारों, टेंपो और स्कूली बसों को गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पा रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस सड़क पर करीब तीन बड़े गड्ढे हैं, जिनसे होकर वाहन असंतुलित अवस्था में गुजर रहे हैं। लोगों का कहना है कि फोरलेन सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से पहले सड़क की स्थिति इतनी खराब नहीं थी, लेकिन निर्माण कार्य शुरू होने के बाद सड़क की हालत लगातार बिगड़ती गई।

बारिश के कारण स्कूली बच्चों को पैदल सड़क पार करने में भी काफी परेशानी हो रही है। इसी मार्ग पर तीन अस्पताल स्थित हैं, जिसके कारण दिनभर भीड़भाड़ बनी रहती है। वहीं, 16-16 चक्कों वाले भारी वाहनों का भी लगातार आवागमन होता है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।

कीचड़ से भरा हिंडालको जाने वाला बाइपास

हिंडालको जाने वाला बाइपास मार्ग भी बारिश के बाद कीचड़ से भर गया है। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण इस रास्ते से आवागमन मुश्किल हो गया है। इसी मार्ग पर मुरी थाना भी स्थित है। हिंडालको से संबंधित कार्यों के कारण इस सड़क पर बड़ी संख्या में वाहनों का आना-जाना लगा रहता है।

वहीं, सड़क के बगल से बहने वाली स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर भी बारिश के कारण बढ़ गया है। चारों तरफ पानी और कीचड़ के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने, गड्ढों को भरने तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारु हो सके और किसी बड़ी दुर्घटना को टाला जा सके।

इसे भी पढ़ें : Muri : पुरुलिया-रांची रोड पर बॉक्साइट लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा, बाल-बाल बचा चालक 

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : आपदा के बाद भी चुनौती खत्म नहीं होती, संपत्ति और संसाधनों को बचाना जरूरी : संतोष कुमार

तीन रेल जोन के दस मंडलों से पहुंचे कर्मी, CPR, फर्स्ट एड, अग्निशमन और रेस्क्यू तकनीकों की दी गई जानकारी चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :  आपदा के दौरान लोगों की जान…

Spread the love

Jamshedpur : श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित, भजनों पर जमकर झूमे श्रोता

जमशेदपुर : शहर की धार्मिक संस्था श्री श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा मासिक कीर्त्तन गुणगान बाबा श्याम का श्याम धाम पुरूलिया धाम में धुमधाम से मनाया गया। श्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time