Potka : मुखिया के प्रयास से विद्यालय में लगा नया चापाकल, पेयजल की समस्या हुई दूर

पोटका: बालिका प्राइमरी विद्यालय, हल्दीपोखर में पिछले तीन माह से खराब पड़े जलमिनार के कारण छात्राओं और शिक्षकों को पेयजल व खान-पान में काफी परेशानी हो रही थी। समस्या की जानकारी मिलने पर मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने पहल करते हुए विद्यालय परिसर में नया चापाकल लगवाया। चापाकल चालू होने के बाद विद्यालय में पेयजल की समस्या दूर हो गई। पानी की सुविधा बहाल होने पर छात्राओं के चेहरे पर खुशी नजर आई। विद्यालय के शिक्षकों और बच्चों ने अपने हाथों से तैयार फूलों का गुलदस्ता भेंट कर मुखिया देवी कुमारी भूमिज का आभार जताया। मुखिया ने कहा कि पंचायत के भविष्य को ध्यान में रखते हुए बच्चों के हित में काम करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने जिला प्रशासन के सहयोग के लिए भी धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा स्टील के कर्मचारियों के बीच बोनस में बंटेंगे 163.85 करोड़, प्रबंधन एवं यूनियन के बीच बोनस समझौता संपन्न

Spread the love

Related Posts

 Potka : न्यू सबुज संघ क्लब की ओर से आयोजित मां मनसा पूजा में सम्मिलित हुई समाजसेवी दुखनी सोरेन, सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

पोटका : पोटका प्रखंड अंतर्गत कालिकापुर पंचायत के कालिकापुर गांव में न्यू सबुज संघ क्लब की ओर से आयोजित मां मनसा पूजा के अवसर पर पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन…

Spread the love

Jamshedpur : नेशनल लोक अदालत को 12 को, डालसा ने आम लोगों के बीच चलाया जागरूकता अभियान 

जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर की ओर से नेशनल लोक अदालत की तैयारियां प्रारंभ हो गई है. नेशनल लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामले निष्पादित हों, इसके…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time