Bahragora : दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को बहरागोड़ा में झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा बाजार स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पार्टी कार्यालय परिसर में सोमवार को एक शोक सभा का आयोजन कर झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान उपस्थित झामुमो कार्यकर्ताओं ने स्व. सोनू के फोटो चित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा की शांति तथा संतुष्टि के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान वक्ताओं ने पार्टी और समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। इस श्रद्धांजलि सभा में गुरुचरण मांडी, रास बिहारी साऊ, मिंटू पाल, निर्मल दुबे, मनोरंजन होता, विशु ओझा, रिंकू माईती और यदुपति राणा समेत सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : अज्ञात वाहन की टक्कर से दो इकलौते बेटों की मौत, परिजनों में छाया मातम

Spread the love

Related Posts

Bahragora : माटिहाना पंचायत में ‘हरित क्रांति अभियान’ के तहत वृहद पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बहरागोड़ा : माटिहाना पंचायत भवन परिसर में टारगेट फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित ‘हरित क्रांति अभियान – The Green Voice (फॉर बेटर टुमारो)’ के तहत एक विशाल पौधारोपण सह पौधा…

Spread the love

Jadugora : पत्रकार विद्या शर्मा की पत्नी रागनी शर्मा का असामायिक निधन,क्षेत्र में शोक की लहर

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के पत्रकार विद्या शर्मा की पत्नी रागनी शर्मा ( 52) का रविवार की सुबह निधन हो गया।उनके निधन की सूचना मिलने के बाद परिचित एवं शुभचिंतकों में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time