Chaibasa : टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में 9वें ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ का आयोजन, विद्यार्थियों व शिक्षकों के बीच स्वास्थ्य, संतुलित आहार तथा पोषण के प्रति किया गया जागरूक 

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : टाटा डी.ए.वी पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड तथा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार 9 वें राष्ट्रीय पोषण माह का भव्य आयोजन आज दिनांक 01-10-2026,दिन बृहस्पतिवार को किया गया। इस वर्ष यह अभियान “हमारी आंगनवाड़ी-हमारी जिम्मेदारी” थीम के तहत आयोजित किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच स्वास्थ्य, संतुलित आहार तथा पोषण के प्रति जागरूकता फैलाना है।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती शशिकला ने अपने संदेश में कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है और सही पोषण ही बच्चों के सर्वांगीण विकास व बेहतर पढ़ाई की मजबूत नींव है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे घर के बने पौष्टिक भोजन को प्राथमिकता दें और अपने दैनिक जीवन में स्वस्थ खान-पान की आदतों को अपनाएं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से आहार में विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन के समावेश, सामुदायिक सहभागिता तथा बाल विकास के लिए शुरुआती पोषण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

शिक्षिका अंतरा चौधरी ने कणिय कक्षाओं के अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में जंक फूड से दूर रहने और हरी सब्जियों व प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम संयोजिका अंजू महतो ने बताया कि माह भर चलने वाले इस कार्यक्रम को विभिन्न वर्गों में बांट कर मनाया गया जिसमें पर्याप्त प्रोटीन एवं अतुलित आहार ,ताजा गरम खाने का महत्व,सामुदायिक जिम्मेदारियां ,पोषण का सही समय एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना शामिल है,इसमें नर्सरी से कक्षा 2 के कुल 236 बच्चों एवं अभिभावकों ने भाग लिया।

समारोह के दौरान छात्रों ने भाषण, पोस्टर मेकिंग और विचार-विमर्श के माध्यम से पोषण का संदेश दिया, जिसमें विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका बी.सुजाता पॉल ने किया। कार्यक्रम का समापन शांतिपाठ गाकर किया गया।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : जिलाध्यक्ष सोनाराम सिंकु के नेतृत्व में चाईबासा में कांग्रेस का विरोध मार्च, मतदाता सूची की पारदर्शिता को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : खुकड़ाडीह में मॉडल यूथ ग्राम सभा का आयोजन, ग्राम सभा के महत्व के प्रति बच्चों को किया जागरूक जागरूक

जादूगोड़ा : भारत सरकार के निर्देश पर पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में आज बृहस्यतिवार को मॉडल यूथ ग्राम सभा का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य…

Spread the love

Jamshedpur :जमशेदपुर पहुंचीं डीजेपी, अपराध नियंत्रण को लेकर कोल्हान के पुलिस अधिकारियों संग की बैठक

जमशेदपुर : झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं । इस दौरान डीजीपी ने एसएसपी के आवासीय कार्यालय में संगठित अपराध से संबंधित घटनाओं की समीक्षा की और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time