जमशेदपुर : झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं । इस दौरान डीजीपी ने एसएसपी के आवासीय कार्यालय में संगठित अपराध से संबंधित घटनाओं की समीक्षा की और पुलिस अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए । बैठक में कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोटा, पश्चिमी सिंहभूम के अधीक्षक, सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक , जमशेदपुर के एसएसपी एहतेशाम वकरीब , एसपी, ग्रामीण एसपी समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में QR आधारित बीट पुलिसिंग, गोलमुरी थाना अंतर्गत केनरा बैंक डकैती कांड व सोनारी थाना क्षेत्र स्थित बिंदल मॉल में हुई फायरिंग की घटना की विस्तृत समीक्षा की । डीजीपी ने संबंधित कांडों की वर्तमान स्थिति, अनुसंधान की वर्तमान प्रगति के अलावा मामले में गठित SIT द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। गोलमुरी केनरा बैंक डकैती मामले में सीसीटीवी फुटेज में चिन्हित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्देश दिया। आपको बता दें कि जमशेदपुर के गोलमुरी में हुई बैंक डकैती झारखंड में अब तक की सबसे बड़ी बैंक डकैती है। डीजीपी तदाशा मिश्रा ने बैठक में अपराध नियंत्रण, संगठित अपराध पर प्रभावी कार्रवाई, QR आधारित बीट पुलिसिंग को और सुदृढ़ व प्रभावी बनाने तथा महत्वपूर्ण कांडों के अनुसंधान में तेजी लाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : वियतनाम हादसे में दिवंगत विनय राय और राजा कुमार वर्मा के पार्थिव शरीर भारत लाने की पहल तेज
There is no ads to display, Please add some


















































