Jadugora : खुकड़ाडीह में मॉडल यूथ ग्राम सभा का आयोजन, ग्राम सभा के महत्व के प्रति बच्चों को किया जागरूक जागरूक

जादूगोड़ा : भारत सरकार के निर्देश पर पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में आज बृहस्यतिवार को मॉडल यूथ ग्राम सभा का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक प्रक्रिया,पंचायती राज व्यवस्था और ग्राम सभा के महत्व के प्रति जागरूक पैदा करना। इस दौरान कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा मुखिया,वार्ड सदस्य, सचिव,कृषि सहायक, एएनएम ,आशा, आंगनबाड़ी आदि की भूमिकाओं का जीवंत मंचन किया गया ।ग्राम सभा में ग्राम विकास ,शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण और रोजगार पर चर्चा की गई । इसके बाद प्रश्ननोत्तर और प्रस्ताव पारित करने का अभ्यास कराया गया। इस पहल ने छात्रों का ना केवल संविधान और पंचायती राज को समझने का मौका दिया बल्कि उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा भी मिला। इस अवसर पर हितकु ग्राम पंचायत के मुखिया पलटन मुर्मू प्रधानाध्यापक अरुण कुमार के अलावे ,पीरामल फाउंडेशन के तरफ से उपासना मैम एवं सीआरपी शंकर गोप, मिथिलेश कुमार व विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, ग्राम प्रधान एवं अभिभावक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur :जमशेदपुर पहुंचीं डीजेपी, अपराध नियंत्रण को लेकर कोल्हान के पुलिस अधिकारियों संग की बैठक


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर ओल्ड एज होम में  जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, डालसा सचिव बोले, बुजुर्ग बोझ नहीं अनुभव की पूंजी हैं 

जमशेदपुर : अंतराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर ओल्ड एज होम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने कहा कि…

Spread the love

Jamshedpur :जमशेदपुर पहुंचीं डीजेपी, अपराध नियंत्रण को लेकर कोल्हान के पुलिस अधिकारियों संग की बैठक

जमशेदपुर : झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं । इस दौरान डीजीपी ने एसएसपी के आवासीय कार्यालय में संगठित अपराध से संबंधित घटनाओं की समीक्षा की और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time