पोटका: रसूनचोपा पंचायत के आधा दर्जन गांव के सैकड़ो कार्ड धारीयों ने मंगलवार को पोटका चौक से रैली निकालकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे एवं राशन दुकानदार पर कार्रवाई की मांग की. ग्रामीणों का कहना है कि जब तक 5 माह का अनाज नहीं दिया जाता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा. वही इस दौरान कार्ड धारियों द्वारा प्रखंड कार्यालय में राशन कार्ड को लेकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए मुख्य गेट पर धरना पर बैठ गए और राशन दुकानदार पर कार्रवाई की मांग करने लगे. इस दौरान हिमांशु सरदार, भारती सरदार एवं सुधनी सरदार का कहना है कि लगातार 5 माह से महिला समिति द्वारा ईपोस मशीन में फिंगरप्रिंट लिया गया मगर अनाज नहीं दिया गया. कार्ड धारियों का सब्र का बांध जब टूट गया तो वह गांव से प्रखंड पहुंचे और प्रखंड कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन करते हुए राशन दुकानदार पर कार्रवाई की मांग की.
इसे भी पढ़ेः Train Accident: फतेहपुर में एक ही ट्रैक पर दो मालगाड़ियों में हुई भिड़ंत, ड्राइवर और को-पायलट घायल
There is no ads to display, Please add some



















































