Train Accident: फतेहपुर में एक ही ट्रैक पर दो मालगाड़ियों में हुई भिड़ंत, ड्राइवर और को-पायलट घायल

फतेहपुरः मंगलवार को फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के पांभीपुर के पास एक रेल हादसा हो गया .  रेलवे सिग्नल की गड़बड़ी के कारण एक ही ट्रैक पर दो माल गाड़ियां आ गई और आपस में भिड़ गई. ऐसे में एक मालगाड़ी का इंजन ट्रैक से उतरकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में गाड़ी के चालक और सहचालक घायल हो गए. साथ ही एक चालक और गार्ड ने कुदकर जान बचाई. दुर्घटना के बाद रेलवे के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और रेलवे लाइन को चालू कराने का कार्य जारी है.

इसे भी पढ़ेः Breaking News : जमशेदपुर में जारी है हत्याओं का दौर, थीम पार्क में युवक की गला रेत कर की गई हत्या

इस हादसे के कारण रेलवे ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो गई है. आपको बात दें की हादसे के समय एक मालगाड़ी ट्रैक पर पहले से ही खड़ी थी और रेलवे सिग्नल की चूक के कारण दूसरी मालगाड़ी भी उसी ट्रैक पर आ गई और पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. जिससे चालक अनुज कुमार और सहायक चालक शिव शंकर यादव घायल हो गए. इधर, जेएस लाकड़ा (एजीएम रेलवे , प्रयागराज) ने  हादसे की जांच में दोषी का पता लगने पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है. उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता जल्द से जल्द रेलवे ट्रैक को खाली कराना है.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : पोटका में एआईकेकेएमएस ने चलाया बाढ़ राहत कोष संग्रह अभियान

पोटका : ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी की ओर से गुरुवार को पोटका, जादूगोड़ा में बाढ़ राहत कोष संग्रह अभियान चलाया गया। संगठन ने बताया…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के झारखंड प्रदेश में संगठन के विस्तार, प्रदेश संगठन मंत्री बने राजेश पसारी

जमशेदपुर : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के झारखंड प्रदेश में संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर चांडिल निवासी राजेश पसारी को झारखंड प्रदेश अग्रवाल सम्मेलन का प्रदेश संगठन मंत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time