जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना अंतर्गत खरकाई नदी में बुधवार को एक युवक का शव बरामद किया गया. स्थानीय लोगो ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर जुगसलाई और बिष्टुपुर पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान दोनों थानों की पुलिस के बीच घटना क्षेत्र को लेकर संशय बना रहा. हालांकि बाद में मामला बिष्टुपुर का निकला जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान राजेश कालंदी (30) के रुप में की गई. राजेश पार्वती घाट का रहने वाला है और तीन दिनों से लापता था. इस संबंध में परिवार वालों ने जुगसलाई थाना में गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज करायी थी. फिलहाल पुलिस यह जांच में जुटी है कि राजेश की हत्या हुई है या फिर उसने आत्महत्या की है.




















































