Big Breaking : बोकारो स्टील प्लांट में कोक ओवन बैट्री से गिरने से ठेका मजदूर की मौत,यूनियन कर रहा है नौकरी औऱ मुआवजे की मांग

बोकारोः बुधवार को रात 8.30 बजे के लगभग बोकारो स्टील प्लांट में कोक ओवन बैट्री नम्बर 5 पर से गिरने के कारण ठेका कर्मी मनोज कुमार की मौत हो गई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ठेका मजदूर मनोज कुमार रोज दिन की तरह बुधवार को भी कोक ओवन बैट्री की रखरखाव के लिए चढ़ा था लेकिन पैर फिसलने के कारण वह नीचे गिर गया जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई. घटना की जानकारी मिलते कंपनी के पदाधिकारी एवं क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ नेता पहुंच गए. यूनियन नेताओं द्वारा मृतक के परिवार के सदस्य को नौकरी एवं मुआवजेकी मांग कर रहे हैं. घटना कैसे हुई इस संबंध में जांच होने के बादही पता चल पाएगा. फिलहाल कंपनी के पदाधिकारियों द्वारा घटना की समीक्षा की जा रही है.

इसे भी पढ़ेः Bokaro: बिजली के बकाया बिल वसूली को लेकर स्टील प्लांट के अधिकारियों ने आवासों में की छापेमारी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टिनप्लेट प्रबंधन से मिला जदयू प्रतिनिधिमंडल, हादसे में घायलों के इलाज और मृतक कर्मियों के परिजनो को मुआवजे को लेकर की चर्चा

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के  विधायक  सरयू राय के निर्देश पर सोमवार को जदयू का एक प्रतिनिधिमंडल  टिनप्लेट टाटा स्टील के एमडी उज्ज्वल चक्रवर्ती से मुलाकात की। इस दौरान तीन…

Spread the love

Jamshedpur : घाघीडीह जेल में बंद भाकुड़ ने रची थी मो. निजाम की हत्या की साजिश, दो गिरफ्तार, धारदार हथियार और देशी कट्टा बरामद

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में मो. निजाम की हत्या की कथित साजिश का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time