Potka: रैयतों की समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखूंगा:  चंपाई सोरेन

रैयतों ने अपनी मांगों को लेकर कंपनी गेट के समक्ष दिया धरना

पोटका : जुड़ी मौजा स्थित स्वाति उधोग प्राइवेट लिमिटेड के बंद सीमेंट कंपनी के गेट पर रैयतों व जमीन मालिकों ने गुरुवार को कंपनी खोलने एवं एकरारनामा अनुसार नौकरी देने की मांग लेकर एक दिवसीय धरना दिया. जमीन मालिकों के आंदोलन का समर्थन पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक चंपाई सोरेन ने मौके पर पहुंचकर किया. चंपाई सोरेन ने पहले रैयतों से मामले की जानकारी लिया. रैयतों ने कहा कि वर्ष 2006 में कंपनी ने 80 रैयतों से जमीन लेकर सीमेंट कंपनी खोला. वर्ष 2017 में कंपनी बंद हो गई. जिससे जमीन दिए रैयतदार बेरोजगार हो गए. रैयतों से कंपनी ने नौकरी देने का एकरारनामा किया था, लेकिन बीते 8 वर्षों से कंपनी बंद कर दिया गया है. सूत्रों ने बताया कि अब यह कंपनी किसी नंदकिशोर अग्रवाल, रायपुर के द्वारा खरीदा गया है.

इसे भी पढ़ेः Jamshedpur: बागबेड़ा में बंद घर से नकद समेत दो लाख की हुई चोरी

कंपनी ने 80 में से केवल 40 रैयतों को पैसा देकर सफेद कागज में हस्ताक्षर करा लिया,शेष 40 जमीन मालिक अपने हक नौकरी प्राप्त करने की लड़ाई लड़ रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री ने धरना स्थल पर उपस्थित स्थानीय सीओ निकीता बाला को निर्देश दिया कि जमीन मालिक और कंपनी के बीच हुए एकरारनामा की जांच कर इन्हें नौकरी दिलाने का प्रस्ताव उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को भेजें. उन्होंने जमीन मालिकों को आश्वासन दिया कि मैं उपायुक्त को वस्तुस्थिति से अवगत कराकर आपकी समस्या का निदान कराऊंगा. उन्होंने कहा मैं हमेशा मजदूरों के हक की लड़ाई ईमानदारी से लड़ा और उनको हक दिलाने का काम किया हूं. इस अवसर पर छायाकांत गोराई, बबलू सोरेन, रामरतन महतो,टुसू आचार्य,यदुपति गोप,शंभू पात्र,रत्न गोप, बृंदावन प्रमाणिक, राजेश गोप,संजय गोप,नारायण पात्र, कृष्णा पात्र, आदित्य गोप, गोपेश्वर गोप,अजय गोप,सूरज गोप, दिनेश गोप सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

Spread the love

Related Posts

Potka : स्कूली बच्चों की लेखन प्रतिभा निखारने को झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद ने चलाया जन संपर्क अभियान

पोटका : झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा स्कूली बच्चों में साहित्यिक लेखन प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को राजनगर प्रखंड में संपर्क अभियान चलाया गया। अभियान में…

Spread the love

Bahragora : नशे के खिलाफ कौशल विकास के छात्राओं ने भरी हुंकार, निकाली जागरूकता रैली

बहरागोड़ा : सामाजिक सरोकारों से जुड़ते हुए सोमवार को बहरागोड़ा बाजार में नशा मुक्ति को लेकर एक जोरदार अलख जगाई गई। ‘झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी’ के तत्वावधान में संचालित…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time