Jamshedpur : सेवा भारती के संस्कार सह स्वावलंबन केंद्रों का वार्षिकोत्सव सम्पन्न

विजयी प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत
जमशेदपुर :  जमशेदपुर सेवा भारती के संस्कार एवं स्वावलम्बन केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम मंगलवार को सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर बागबेड़ा में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों के लिए कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। बच्चों ने देशभक्ति गीतों एवं अनेक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुति दी। अतिथियों द्वारा सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन संजय मिश्रा एवं अधिवक्ता राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण डॉ प्रसेनजित तिवारी, अध्यक्षता सुभाष मुनका, मुख्य अतिथि  आर के सिंह (युवराज बिल्डर), विशिष्ट अतिथि अनिल अग्रवाल, संजय शर्मा , चंद्रशेखर सिंह, भास्कर जोशी सहित अधिवक्ता सतीश कुमार सिंह, बिनोद सिन्हा, शिवपूजन सिंह, अभिषेक कुमार, मणिभूषण, प्रदीप मुखर्जी, सोनू गिरी सहित नगर के दर्जनों गणमान्यों की उपस्थिति ने बच्चों में उत्साह भरा। कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में शिक्षिका सुनीता देवी, रिया कुमारी, बीजो किस्कू, नंदिनी देवी, उषा कुमारी, निशु कुमारी, बबिता सिन्हा, ममता संयुक्त, रानी कुमारी, पूजा देवी, रजनी कुमारी, बीना देवी, आरती देवी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज में यक्ष्मा रोग पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

पोटका : रंभा शैक्षणिक समूह के अंतर्गत संचालित रंभा कॉलेज, रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी के संयुक्त तत्वावधान में आज ‘टीबी (यक्ष्मा)…

Spread the love

Gua : मनोहरपुर से बड़ाजामदा तक जीर्णोद्धार के बाद  चकाचक हुई सड़क, आवागमन हुआ सुगम

सड़कें रोजगार सृजन में प्रमुख भूमिका निभाती हैं : राजू सांडिल गुवा :  सड़कें किसी भी राष्ट्र की जीवनरेखा हैं, जो आर्थिक विकास, सामाजिक जुड़ाव और ग्रामीण-शहरी कनेक्टिविटी के लिए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time