जमशेदपुर: टाटानगर आरपीएफ ने एक छात्रा का खोया हुआ बैग रिकवर करके मंगलवार को वापस लौटाया. शहर के गोलपहाड़ी की रहने वाली रितिका पॉल को 13 फरवरी को धालभूमगढ़ जाना था, गलती से वह टाटा-गुवा पैसेंजर में चढ़ गई. ट्रेन जब आदित्यपुर पहुंची तो वह हड़बड़ी में उतर गई, पर वह अपना बैग लेना भुल गई. इसके बाद छात्रा ने आदित्यपुर स्टेशन पर आरपीएफ के अधिकारी को जानकारी दी और आरपीएफ टाटानगर पहुंचकर मामले की सूचना दी, और रेलमदद एप में शिकायत की. आरपीएफ ने चाईबासा स्टेशन से बैग को उतार लिया. इसके बाद मंगलवार को टाटानगर आरपीएफ थाना बुलाकर बैग को वापस कर दिया.
इसे भी पढ़ेः Jamshedpur : प्रेमी के घर आग से जली महिला की मौत, परिजनों ने प्रेमी के भाई को पीटा
There is no ads to display, Please add some



















































