बहरागोड़ा : स्थानांतरित शिक्षक को विद्यालय परिवार ने दी विदाई

 

बहरागोड़ा :  बरसोल के ओड़िया मध्य विद्यालय पांचरुलिया में स्कूल के पूर्व एचएम सुंदशु शेखर मुंडा का स्थानांतरण हो गया है. इनका स्थानांतरण ग्रेट फोर मध्य विद्यालय दरखुली में हुआ है.  पूर्व एचएम सुंदशु शेखर मुंडा के लिए गुरुवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के वर्तमान प्रधानाध्यापक हेमंत प्रधान ने की. मौके पर प्रधान ने कहा कि सुंदशु शेखर एक ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ शिक्षिक है. इनकी कमी विद्यालय परिवार को हमेशा खलेगी.

इसे भी पढ़ें : Koderma: तीन चोर गिरप्तार, चोरी की 22 मोटरसाइकिल बरामद

सहायक अध्यापक चंद्र शेखर भोल ने कहा कि सरकारी नौकरी में स्थानांतरण होना सेवानिवृत होना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है. सुंदशु शेखर ने अपने सेवाकालीन समय में बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार करते हुए शिक्षा प्रदान कर एक मिसाल कायम किया है. उन्होंने सभी छात्रों के साथ बिना भेदभाव कर अध्यापन कार्य किया. मौके पर सुंदशु शेखर मुंडा ने कहा कि इस विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मुझे जो सम्मान दिया उसे जीवन भर याद रखूंगा. मौके पर तापस महंती, बिस्वाजीत डांधपाठ, शक्ति पद दास, प्रदीप कु गिरी, उमा शंकर जेना आदि उपस्थिति थे.

इसे भी पढ़ें : Koderma: तीन चोर गिरप्तार, चोरी की 22 मोटरसाइकिल बरामद


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jadugora : नरवापहाड़ में एक अक्टूबर को रक्तदान शिविर, तैयारी में जुटे आयोजक

    जादूगोड़ा: जीवन ज्योति सेवा समिति नरवापहाड़ की ओर से आगामी एकअक्टूबर को यूसीआईएल सामुदायिक केंद्र, नरवापहाड़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की सफलता को लेकर मंगलवार देर…

    Spread the love

    Jamshedpur : सैरात बाजार के दुकानदारों ने प्रसाशन को दी चेतावनी, भाड़ा वृद्धि वापस नहीं तो, सडक पर उतरकर करेंगे आंदोलन

    जमशेदपुर : जिला प्रसाशन द्वारा जमशेदपुर के 10 सैरात बाजार के भाड़ा मे वृद्धि किये जाने के विरोध मे दुकानदारों द्वारा चरणबद्ध तरीके से किये जा रहे आंदोलन के तहत…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time