Koderma: तीन चोर गिरप्तार, चोरी की 22 मोटरसाइकिल बरामद

कोडरमा : कोडरमा की मरकच्चो पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनकी निशानदेही पर डोमचांच थाना क्षेत्र के कुसाहन जंगल से एक झोपड़ी नुमा घर से चोरी की गई 22 मोटरसाइकिलें बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम रोहित कुमार स्वर्णकार, मौला अंसारी और प्रकाश मेहता बताये गये। रोहित डोमचांच थाना क्षेत्र के बेहराडीह का रहने वाला है, वहीं मौला अंसारी बगरीडीह और प्रकाश मेहता नावाडीह का रहने वाला है.

इसे भी पढ़ेंः Plamu: जंगल से दो शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

बुधवार को मीडिया को पुलिस कप्तान अनुदीप सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त मिली थी कि कुछ वाहन चोर जिला में भ्रमणशील हैं. इसके बाद गिरफ्तारी के लिए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया. इसी क्रम में दो बाइक सवार लोगों को मरकच्चो थाना क्षेत्र से चेकिंग के दौरान पकड़ा और उनकी मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया. पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि ये मोटरसाइकिल चोरी की है एवं ये दोनों मोटरसाइकिल चोरी का काम करते हैं. इनके साथ एक और साथी है जिसका नाम प्रकाश मेहता है जो बाइक का देखरेख करने का काम करता है. इसके बाद छापामारी करते हुए कुसाहन गांव के जंगल से 22 मोटरसाइकिल बरामद की और इस घटना में शामिल प्रकाश मेहता को भी गिरफ्तार कर लिया.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : निखार हत्याकांड में मुख्य आरोपी अशोक सिंह राघव के कार्यालय और आवास पर छापेमारी, जांच के दौरान मिले कई अहम साक्ष्य

चार थाना की पुलिस ने सोनारी स्थित निजी न्यूज़ पोर्टल के कार्यालय और आवास को खंगाला जमशेदपुर : शहर के चर्चित निखार हत्याकांड की जांच के सिलसिले में पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : घाघीडीह जेल में बंद भाकुड़ ने रची थी मो. निजाम की हत्या की साजिश, दो गिरफ्तार, धारदार हथियार और देशी कट्टा बरामद

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में मो. निजाम की हत्या की कथित साजिश का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time