Chakulia Moblynching : बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों को ग्रामीणों ने बेरहमी से पीटा, दोनों की मौत

चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के जोड़सा गांव में शुक्रवार को मॉब लिंचिंग की एक दर्दनाक घटना घटी है. ग्रामीणों ने दो बकरी चोरों को पकड़कर बेरहमी से पीटा, जिससे उनकी मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया. मृतक में एक की पहचान भोलानाथ महतो के रूप में हुई है, जो चाकुलिया के जीरा पाड़ा का निवासी था.

इसे भी पढ़ें : Dhanbad : प्रेस की आड़ में कर रहा था नकली शराब का कारोबार, उत्पाद विभाग ने पकड़ा

गांव में तनाव का माहौल है

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है और मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस ने कहा है कि दोषियों के
खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. यह घटना एक बार फिर से मॉब लिंचिंग जैसे गंभीर मुद्दे पर सवाल उठाती है और कानून व्यवस्था को लेकर चिंता पैदा करती है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : डीबीएमएस कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस आयोजित

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा सेल खदान का चक्का जाम आंदोलन दूसरे दिन भी रहा जारी , उत्पादन व परिवहन पूरी तरह प्रभावित

गुवा : गुवा सेल खदान क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा।…

Spread the love

Bahragora : शिक्षा से ही विद्यार्थी अपने लक्ष्य का करें निर्धारण : समीर मोहंती

बहरागोड़ा : मंगलवार को बहरागोड़ा प्रखंड के पाटबेड़ा स्थित मॉडल विद्यालय परिसर में शिक्षा और उत्साह का संगम देखने को मिला, जहाँ 10वीं तथा 12वीं के कला व विज्ञान संकाय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time