Jamshedpur : योग शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 फरवरी से बिरसानगर में

 

जमशेदपुर : पतंजलि योग परिवार पूर्वी सिंहभूम द्वारा सात दिवसीय योग विज्ञान शिविर सह योग शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 फरवरी से बिरसानगर स्थित दिव्य योगशाला में शुरू होगी। शिविर का समापन जमशेदजी टाटा की जयंती 3 मार्च को वैदिक यज्ञ हवन और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगी। यह निर्णय पतंजलि योग परिवार के बिरसानगर स्थित दिव्य योगशाला प्रांगण में संपन्न हुई बैठक में ली गई।

इसे भी पढ़ें : Gamhariya : माझी महाल की बैठक में पूर्ववत व्यवस्था संचालन की बनी सहमति

 

भारतीय संस्कृति की जानकारी दी जाएगी

पतंजलि योग समिति, पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि शिविर में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित सुयोग्य प्रशिक्षकों द्वारा यह प्रशिक्षण प्रतिदिन प्रात: 5:30 बजे से 7:30 बजे तक चलेगी, जिसमें योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा, जड़ी बूटियों तथा भारतीय संस्कृति की जानकारी दी जाएगी। बैठक में भारत स्वाभिमान न्यास पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी अजय कुमार झा, यज्ञ प्रभारी आशुतोष कुमार झा, सोशल मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार, वरिष्ठ योग शिक्षक शिवप्रसाद सिंह, शशि शेखर प्रसाद सिंह, अशोक शर्मा, सुजीत शर्मा, सुब्रतो घोष, पुरोबी चटर्जी, दीपक कुमार और राजीव कुमार उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Dhanbad : प्रेस की आड़ में कर रहा था नकली शराब का कारोबार, उत्पाद विभाग ने पकड़ा

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : अपने मौलिक अधिकारों के लिए एक और लड़ाई की आवश्यकता है, इसके लिए शिक्षित होना जरूरी : सोनाराम सिंकु

जगन्नाथपुर में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय)  : जगन्नाथपुर रस्सैल उच्च विद्यालय प्लस टू परिसर में कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में रविवार को विश्व आदिवासी…

Spread the love

Jamshedpur : विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में जुटे हजारों लोग, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा की उठी आवाज

जमशेदपुर: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आदिवासी छात्र एकता, केंद्रीय कमेटी के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time