Dhanbad : प्रेस की आड़ में कर रहा था नकली शराब का कारोबार, उत्पाद विभाग ने पकड़ा

धनबाद : होली के दौरान अवैध एवं नकली शराब खपाने के लिए धंधेबाजों ने नए-नए तरीके अपनाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में नकली शराब के एक कारोबारी को उत्पाद दारोगा जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गोविन्दपुर साहेबगंज हाइवे से कार के साथ गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान वेगनआर कार सांख्या JH 10 T 6640 में रखी स्प्रिट 60 लीटर,2000 पीस IB और RS का कार्क, लेबल और झारखंड सरकार का स्टीकर भी जब्त किया गया है। इसे भी पढ़ें : Bokaro : खनन टीम ने सिजुआ पहाड़ी क्षेत्र का किया निरीक्षण, कराई मापी

पकड़े गए कारोबारी ने पहले तो प्रेस का धौंस दिखाकर बचने की कोशिश की

गिरफ्तार कुसुंडा निवासी विक्रांत कुमार ने अपनी गाड़ी में प्रेस का बोर्ड लगा रखा था ताकि उत्पाद विभाग अथवा पुलिस की नजर से बच सके। वही मीडिया से बात करते हुए उत्पाद दरोगा ने बताया कि पकड़े गए कारोबारी ने पहले तो प्रेस का धौंस दिखाकर बचने की कोशिश की लेकिन सख्ती के बाद उसने कबूल कर लिया की होली के मद्दे नजर नकली शराब खपाने की योजना बनाई थी। इसे भी पढ़ें : Bokaro : सेक्टर 4 के सिटी सेंटर में दुकानदारों को हथियारबंद लोगों ने जमकर पिटा
There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को महेंद्र पांडेय ने दी बधाई, कहा- समाज को एकजुट करने में सकारात्मक भूमिका निभाए नई टीम 

जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने रविवार को संपन्न ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के चुनाव में नव निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं…

Spread the love

Jamshedpur : पीएम मोदी के 76वें जन्मदिवस पर भाजयुमो का महारक्तदान शिविर में पहुंचे बाबूलाल मरांडी ने बढ़ाया रक्तदाताओं का हौसला

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जमशेदपुर महानगर की ओर से बिष्टुपुर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time