संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी.
बोकारो : बोकारो की उपायुक्त विजया जाधव के निर्देशानुसार जिला खनन पदाधिकारी बोकारो के (डीएमओ) रवि कुमार सिंह के मार्ग दर्शन में खनन विभाग के टीम ने बालीडीह थानांतर्गत सिजुआ पहाड़ी क्षेत्र का निरीक्षण किया। स्थल पर अवैध रूप से मिट्टी खनन करने का साक्ष्य प्राप्त हुआ। उक्त स्थल की प्रशाखीय मापी कराई गई। जिसमें अवैध रूप से लगभग 1,77,450 घनफीट साधारण मिट्टी खनन किया हुआ पाया गया। इस कार्य में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध बालीडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मौके पर खान निरीक्षक सीताराम टुडू एवं स्थानीय पुलिस बल मौजूद थे।
इसे भी पढें : Bokaro : सेक्टर 4 के सिटी सेंटर में दुकानदारों को हथियारबंद लोगों ने जमकर पिटा
There is no ads to display, Please add some



















































