Jamshedpur : डीबीएमएस कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस आयोजित

जमशेदपुर :  डीबीएमएस कॉलेज में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रंभा कालेज की प्राचार्या डॉ.कल्याणी कबीर, कॉलेज की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन , सह-सचिव सुधा दिलीप, प्राचार्या डॉक्टर जूही समर्पिता एवं उप प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । मुख्य अतिथि डॉक्टर कल्याणी कबीर ने कहा कि भाषाई ज्ञान विभिन्न समुदायों के बीच अपनत्व को बढ़ाता है। भारत की सभी संस्कृतियों को अपनाना चाहिए। खुले मन से सभी भाषाओं को स्वीकार करना चाहिए, जिससे सारा संसार अपना लगेगा। उन्होंने कहा कि जीवन में मातृभाषा की आवश्यकता क्यों है और हम मातृभाषा का सरक्षण कैसे करें इसपर चिंतन करने की आवश्यकता है | प्रथम सेमेस्टर के छात्रों ने अपनी मातृभाषा जैसे-अंग्रेजी , संथाली , तेलगु , राजस्थानी , मलयालम , ओड़िया , बांग्ला , खोरठा , मैथली , मगही आदि में अपनी अपनी भावनाएं व्यक्त की |

इसे भी पढ़ें : Bokaro : सेक्टर 4 के सिटी सेंटर में दुकानदारों को हथियारबंद लोगों ने जमकर पिटा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Chaibasa : सड़क दुर्घटना में नेक मददगार, राहवीर की भूमिका अहम, समय पर सहायता से बच सकती हैं कई जानें : संतोष कुमार

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय ) : एमडीडीटीआई में रेलकर्मियों को सड़क सुरक्षा, गोल्डन ऑवर, प्राथमिक उपचार और आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया सड़क दुर्घटना केवल एक व्यक्ति की नहीं,…

Spread the love

Bahragora : साइक्लोन अर्णव के प्रभाव से हुई 70 एमएम बारिश से धान की फसल पर मंडराया भारी संकट, अन्नदाता को सता रहा आर्थिक नुकसान का डर

बहरागोड़ा : तीन राज्यों के त्रिवेणी संगम में स्थित बहरागोड़ा प्रखंड में साइक्लोन अर्णव के असर से पिछले दो दिनों के दौरान हुई मूसलाधार बेमौसम बारिश ने किसानों की नींद…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time