चाईबासाः पश्चिम सिंहभूम के सीमावर्ती लौह खदान क्षेत्र बड़बिल से अपहरण किए गए ग्रेवाल एसोसिएट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के उपाध्यक्ष निमांनद प्रधान को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है. अपहरण के बाद परिवार वालों से 2 करोड रुपए की मांग की गई थी. इस पर भयभीत परिवार वालों ने 60 लाख रुपए का भुगतान कर दिया था. गुप्त सूचना के आधार पर उड़ीसा पुलिस ने 12 पुलिस टीमों का गठन कर पटना, जमशेदपुर, रांची, कोलकाता, पुरुलिया, चाईबासा और विधाननगर में लगातार छापामारी किया. पुलिस ने निमांनद प्रधान को रांची से सुरक्षित बरामद कर फिरौती के लिए वसूली गई रकम 60 लाख रुपए से 51 लाख बरामद कर लिया. पुलिस ने इस अपहरणकांड में संलिप्त निमानंद प्रधान के चालक मो. फिरोज और अपहरण के मास्टरमाइंड रांची के अपराधी सदाब खान सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है.
इसे भी पढ़ेः Chaibasa: जमीन विवाद में पंडरासाली में 70 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की हत्या मामले में भतीजा गिरफ्तार , दोष स्वीकारा
There is no ads to display, Please add some



















































