Chaibasa: जमीन विवाद में पंडरासाली में 70 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की हत्या मामले में भतीजा गिरफ्तार , दोष स्वीकारा 

चाईबासा:  पंडरासाली ओ पी के बासाहातु गांव में गार्दी लुगुन नामक 70 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति को धारदार हथियार से वार कर हत्या कर देने के मामले में भतीजे कृष्णा लुगुन को गिरफ्तार किया गया है.  आरोपी ने ईस घटना के नामजद अभीयुक्त अपने भाई रेंगा लुगुन को निर्दोष बताया.  गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया उसने चाचा (गार्दी लुगुन) की हत्या अकेले की है. इस घटना में  भाई रेंगा लुगुन शामिल नहीं था.  पुलिस ने इस मामले में इस हत्या में प्रयुक्त किए गए धारदार चाकू को गांव के तालाब से बरामद कर लिया है .

इसे भी पढ़ेः Saraikela: वज्रपात से बैल की मौत, किसान परेशान

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि 16 फरवरी की रात को गर्दी लुगुन जब पेशाब करने के लिए अपने घर से बाहर निकले तो मौका देखकर कृष्ण लुगुन ने गर्दी लुगुन के सीने में चाकू भोक कर हत्या कर दिया. कृष्णा लुगुन ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उसके चाचा गार्दी लुगुन ने उसकी भाभी का शव को आंगन में गाड़ने नहीं दिया था . इसके कारण वह नाराज था . उल्लेखनीय है कि मृतक के पुत्र बिरसा लुगुन ने चचेरे भाई ने कृष्ण लुगुन और रेंगा लुगुन के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था .

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सोपोडेरा स्कूल में संदिग्ध परिस्थिति में छात्रा का शव मिलने से सनसनी

जमशेदपुर: शनिवार को सुबह परसूडीह थानांतर्गत सोपोडेरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में एक छात्रा का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। शव मिलने की सूचना पाकर…

Spread the love

Jamshedpur : किड्स इंटरनेशनल प्ले स्कूल में मदर्स डे पर समर कैंप का आयोजन, प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

जमशेदपुर : किड्स इंटरनेशनल प्ले स्कूल डे केयर मानगो की ओर से मदर्स डे के मौके पर चार दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल में अध्ययनरत छात्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time