गुवा: सारंडा वन क्षेत्र स्थित 197 सीआरपीएफ बटालियन ने गुवा थाना क्षेत्र के रोवांम के तुंबाका गांव के घने जंगलों में नक्सलियों से जुड़ी सामग्रियों को बरामद किया है. यह कार्रवाई पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान के तहत की गई, जिसमें महत्वपूर्ण नक्सली सामान बरामद हुआ. बरामद किए गए नक्सली सामानों में एक बंदूक, गोलियां, ग्रेनेड, गैस सिलेंडर, खाने-पीने का सामान, गोला-बारूद और अन्य सामग्री शामिल है. इस सफलता ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण संकेत दिए हैं.
पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई
इस अभियान में गुआ थाना प्रभारी नीतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम और सीआरपीएफ के जवानों ने मिलकर कार्य किया. सेकंड इन कमांड के अधिकारी अरविन्द ठाकुर के दिशा-निर्देशों के तहत यह अभियान चलाया गया. सारंडा वन क्षेत्र में हुई इस सफलता ने इलाके में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस और सुरक्षा बलों की कार्यवाही को और अधिक प्रभावी बनाया है. इस अभियान की सफलता ने क्षेत्र में एक नई उम्मीद और कौतूहल का संचार किया है.
इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत फूड लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन
There is no ads to display, Please add some



















































