जमशेदपुरः 26 फरवरी को महाशिवरात्रि होने के कारण जिला प्रशासन द्वारा शहर में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए नो इंट्री के समय में परिवर्तन किया गया. जिला प्रशासन द्वारा नो इंट्री से संबंधित जारी नोटिस के अनुसार 26 फरवरी को शहर में सुबह 5 बजे से रात्रि 11 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. वहीं लंबी दूरी के चलने वाली बसों के परिचालन पर रोक लगाई गई है. जिला प्रशासन द्वारा महाशिवरात्रि के दौरान शहर में श्रद्धालुओं की होने वाली भीड़ के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है.
इसे भी पढ़ेः Jamshedpur: गोलमुरी यातायात थाना ने अवैध पार्किंग करने वालों पर की कार्रवाई, 5,000 रुपये का जुर्माना
There is no ads to display, Please add some



















































