Adityapur: अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि युवा मंच ने मनाया ब्रह्ममेश्वर मुखिया की पुण्यतिथि

आदित्यपुर: अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि युवा मंच ने रणवीर सेवा के संस्थापक स्वर्गीय ब्रह्मेश्वर सिंह उर्फ ब्रह्मेश्वर मुखिया की पुण्यतिथि पर आदित्यपुर के अटल पार्क सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर समाज के कई जनप्रतिनिधि और सम्मानित नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत ब्रह्मेश्वर मुखिया के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। वक्ताओं ने उनकी जीवनगाथा पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों और समाजसेवा को याद किया। उन्होंने ब्रह्मेश्वर मुखिया के द्वारा दिखाए गए मार्ग को अपनाने का संकल्प भी लिया।

उत्साहपूर्ण नारे और मौजूदगी
पूरे कार्यक्रम के दौरान ‘ब्रह्मेश्वर मुखिया अमर रहे’ के जयकारे लगाए गए। सभा में मुख्य रूप से कर्नल आरपी सिंह, भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह, रमन कुमार, विमल कुमार, अशोक कुमार, मुकेश सिंह, प्रियारंजन, कमल नायेंन, सुमन राय, रिंकू राय और सुधीर कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम के माध्यम से ब्रह्मेश्वर मुखिया की सेवाओं और विचारों को जीवित रखने का संकल्प दोहराया गया।

 

इसे भी पढ़ें : Adityapur: कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली को सतीश शर्मा ने बताया सुपर फ्लॉप और ढोंग

Spread the love

Related Posts

Seraikela : सरायकेला में माता अन्नपूर्णा एवं भगवान भोलेनाथ का भव्य पूजा‑उत्सव आयोजित

भक्तों ने विधिपूर्ण पूजन कर मां अन्नपूर्णा से सुख‑समृद्धि की प्रार्थना की मां अन्नपूर्णा के भव्य उत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ सरायकेला : गुरुवार को सरायकेला एवं आसपास के क्षेत्रों…

Spread the love

Jamshedpur : किताडीह में आदिवासी जमीन खरीद बिक्री का स्थानीय लोगों ने किया भारी विरोध, पुलिस ने निर्माण कार्य रूकवाया

जमशेदपुर : परसुडीह थाना अंतर्गत किताडीह जीएल चर्च स्कूल के समीप स्थित आदिवासी जमीन की प्लॉटिंग करने तथा निर्माण कार्य कराए जाने का मंगलवार को स्थानीय लोगों ने भारी विरोध…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *