Jamshedpur : ADC की रोक के बाद टाटा लैंड डिपार्टमेंट की मिलीभगत से साकची में अवैध निर्माण कार्य जारी, जेएनएसी मौन? 

जमशेदपुर : साकची बसंत टॉकीज रोड में टाटा लैंड डिपार्ट के अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध निर्माण का कार्य जारी है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त जमीन उमा अग्रवाल को शॉप रेसीडेंस के नाम पर टाटा स्टील द्वारा आबंटित किया गया था, बाद में उमा अग्रवाल को झांसे में लेकर परिस्थिति वस उक्त जमीन को नरेश मेहता ने नोटरी एग्रीमेंट द्वारा अवैध रूप से आनन फानन में खरीद लिया। जिससे केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार को बड़े पैमाने पर राजस्व की क्षति भी हुई और ट्रांसफर ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट (रजिस्ट्रेशन एक्ट ) का भी घोर उल्लंघन किया गया। बताया जाता है कि इसे अंजाम देने में टाटा लैंड डिपार्ट के ऑफिस एसोसिएट संजीव कुमार, लैंड डिपार्टमेंट के तहसीलदार राजीव कुमार शर्मा एवं लैंड डिपार्टमेंट के मैनेजर रविशंकर पांडेय का भरपूर सहयोग रहा। बाद में जिला प्रशासन को इस अवैध कार्य के बारे में जानकारी मिलने पर तत्कालीन एडीसी ने उक्त कार्य को बंद करा दिया गया। इधर काफी दिन बीत जाने के बाद जनवरी 2026 में उक्त विवादित जमीन ( होल्डिंड नंबर 21) की जगह पर नरेश मेहता द्वार होल्डिंग नंबर 20 का बैनर लगाकर पुनः अवैध निर्माण कार्य को शुरू करा दिया गया, ताकि जिला प्रशासन दिग्भ्रमित हो सके। टाटा लैंड डिपार्टमेंट के ऑफिस एसोसिएट संजीव कुमार एवं ऑफिस क्लर्क सोमदीप मिश्रा तथा तसीलदार राजेश कुमार शर्मा के सहयोग से उक्त अवैध निर्माण कार्य को पुनः शुरू कर दिया गया है। इस सम्बन्ध में जेएनएसी के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे  कोई बात नहीं हो सकी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : हाई कोर्ट के आदेश पर डालसा सचिव एवं सिविल सर्जन ने संयुक्त रूप से किया कारागार का निरीक्षण

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सोशल मीडिया पर आकर रेलवे पर बिफरे विधायक सरयू राय कहा, रेलवे की राजशाही और पीड़क मानसिकता खत्म करनी होगी

रेलवे यात्रियों के गले पर छुरी रख कर लाभ कमाना चाहता है रेलवे शुभ लाभ के स्थान पर लोभ लाभ को चरितार्थ कर रहा है मंडल स्तर से जोन स्तर…

Spread the love

Jamshedpur : सामाजिक संदेश के साथ मनाया बेटा का जन्मदिन

पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष सुशील अग्रवाल के अनूठी पहल की सराहना जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष सुशील अग्रवाल ने आज समाज में नई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time