Jamshedpur : बर्मामाइंस की बस्तियों में पेयजल की पाइप लाइन बिछी, घर-घर कनेक्शन का रास्ता हुआ साफ

जमशेदपुर : बर्मामाइंस स्थित विनोबा आश्रम समेत आसपास की बस्तियों में पेयजल सुविधा को लेकर बड़ी पहल हुई है। शुक्रवार को विनोबा आश्रम क्षेत्र में घर-घर पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया गया।

विदित हो कि विनोबा भावे आश्रम, सिद्धू-कानू बस्ती, कोयला टाल बस्ती, दास बस्ती एवं गांधी बस्ती के निवासियों ने वर्ष 2024 में तत्कालीन जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय से घर-घर पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की थी।

इस पर संज्ञान लेते हुए विधायक सरयू राय ने जुस्को के अधिकारियों को पत्र लिखकर शीघ्र पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। उनके सतत प्रयासों के फलस्वरूप अब इन सभी पांच बस्तियों में पेयजल पाइपलाइन बिछा दी गई है, जिससे घर-घर पानी पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए बस्तीवासियों ने विधायक सरयू राय के प्रति आभार व्यक्त किया। पाइपलाइन बिछने के साथ ही पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।कार्य का निरीक्षण करने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा राव एवं बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार सिंह बस्ती पहुंचे।

उनके साथ मंडल महामंत्री दीपू तिवारी, गंगाधर पांडे, रासो जी, दीनू, समाजसेवी नरेंद्र कुमार सिंह, फिरोज जी, अर्जुन मुखी, मुखिया राम कर्मकार, आशीष कुमार, गुरुदेव टांडी, दीपक मुखी, आदित्य मुखी, सूरज पात्रो, हिमांशु मुखिया एवं सरोज मुखी सहित कई लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : डीजीएम लाइब्रेरी से अब पंजीकृत सदस्य शुल्क जमा कर घर ले जा सकेंगे पुस्तकें, सदस्यता हेतु एकमुश्त पंजीकरण शुल्क निर्धारित

Spread the love

Related Posts

Gua : 13 वर्षीय किशोर सहित तीन बच्चे पांच दिन से लापता, परिजनों में मचा कोहराम

गुवा : गुवा थाना क्षेत्र के ठाकुरा गांव निवासी सुकरा चाम्पिया का 13 वर्षीय पुत्र दर्शना चाम्पिया बीते 15 मई से लापता है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर…

Spread the love

Jamshedpur : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पटमदा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, मौलिक अधिकार व कर्तव्य से अवगत हुईं छात्राएं 

जमशेदपुर  : नालसा एवं झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा नब्बे दिनों तक लगातार चलने वाले विधिक जागरूकता सह जनसंपर्क अभियान के तहत बुधवार को पीएम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time