दिव्यांगजन के लिए सदस्यता शुल्क पूर्णतः निःशुल्क
जमशेदपुर : विद्यार्थियों, युवाओं एवं आम नागरिकों के लिए जमशेदपुर में दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया है। यह लाइब्रेरी स्ट्रेट माइल रोड, साकची (TMH क्लिनिक के समीप) दिनशाव मेमोरियल म्युनिसिपल भवन में संचालित है। पाठकों के लिए लाइब्रेरी प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक संचालित है।
विद्यार्थियों, युवाओं एवं आम नागरिकों को अध्ययन के लिए आधुनिक सुविधा, बेहतर व शांत वातावरण में लगभग 8 हज़ार विविध प्रकार की पुस्तकों का विशाल संग्रह उपलब्ध है।
एकमुश्त पंजीकरण शुल्क निर्धारित
6–16 वर्ष के बच्चों के लिए 100 रुपया, 16–25 वर्ष के छात्रों के लिए 300रुपया, 25–60 वर्ष के वयस्कों के लिए 500 रुपया,
60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए 100 रुपया सदस्यता शुल्क निर्धारित है। इच्छुक नागरिक QR कोड स्कैन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं अथवा पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र एवं पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ सीधे लाइब्रेरी में जाकर पंजीकरण करा सकते हैं।
सदस्य घर ले जा सकेंगे पुस्तकें
पाठकों की सुविधा एवं पठन-संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुस्तक निर्गमन (बुक इश्यू) सुविधा प्रारंभ कर दी गई है। अब लाइब्रेरी के पंजीकृत सदस्य पुस्तकें अपने घर ले जाकर अध्ययन कर सकेंगे। लाइब्रेरी प्रबंधन द्वारा विभिन्न आयु एवं वर्ग के पाठकों को ध्यान में रखते हुए सदस्यता शुल्क निर्धारित किया गया है। पुस्तक सदस्यता शुल्क
बौधिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा : डीसी

उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने इस लाइब्रेरी से शहर में अध्ययन, पठन-पाठन एवं बौद्धिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई है तथा लाइब्रेरी विद्यार्थियों एवं पाठकों के लिए एक महत्वपूर्ण ज्ञान केंद्र के रूप में उपयोगी साबित होगी। पाठकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुस्तकालय प्रबंधन द्वारा लाइब्रेरी के पंजीकृत सदस्य पुस्तकें अपने घर ले जाकर अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराना सराहनीय कदम है।
मासिक त्रैमासिक एवं वार्षिक शुल्क निर्धारित
बच्चे: 50 /120 /550 रुपया
छात्र: 100 / 270 / 1,100 रुपया
वयस्क: 150 / 420 / 1,700 रुपया
वरिष्ठ नागरिक: 120 / 330 / 1,300 रुपया
There is no ads to display, Please add some



















































