चाईबासा: साईं अमन प्ले स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग प्रभात फेरी निकाली। बच्चे भारत माता, झांसी की रानी, बिरसा मुंडा सहित कई महापुरुषों की वेशभूषा में नजर आए।
प्रभात फेरी स्कूल परिसर से शुरू होकर सदर बाजार, काली मंदिर होते हुए वापस स्कूल पहुंची। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति के गीत गाए और राहगीरों का ध्यान आकर्षित किया।
स्कूल पहुंचने के बाद प्रधानाध्यापिका बोनोलता घोष ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और बच्चों को आज़ादी के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम का समापन उत्साह और देशभक्ति के माहौल के बीच हुआ।
इसे भी पढ़ें : TPS DAV में बिनी षाडंगी ने फहराया तिरंगा, बच्चों के गीत-नृत्य ने बांधा समां