TPS DAV में बिनी षाडंगी ने फहराया तिरंगा, बच्चों के गीत-नृत्य ने बांधा समां

बहरागोड़ा:  टीपीएस डीएवी पब्लिक स्कूल, बहरागोड़ा में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य समारोह आयोजित हुआ। विद्यालय की अध्यक्षा डॉ. बिनी षाडंगी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ध्वजारोहण के साथ ही ‘जय हिंद’ के नारे गूंज उठे और परिसर तिरंगे के रंग में रंग गया।

डॉ. बिनी षाडंगी ने अपने प्रेरक भाषण में आज़ादी के संघर्ष की कहानियां सुनाते हुए उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आज़ाद कराया। उन्होंने कहा कि पूर्वजों के बलिदान को याद करके ही स्वतंत्रता दिवस का असली महत्व समझा जा सकता है।

विद्यालय के प्राचार्य मुकेश कुमार ने भी अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों की वीरता और त्याग को रेखांकित किया।

विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक और भाषण प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने तिरंगा लहराते हुए प्रभात फेरी निकाली और ‘वंदे मातरम्’ व ‘भारत माता की जय’ के नारों से माहौल गूंजा।

कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण के साथ हुआ, जहां देशभक्ति और उत्साह का माहौल पूरे दिन छाया रहा।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण पांच दिनों से ठप, पार्षदों ने नगर परिषद से शीघ्र समाधान की मांग की

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से घर-घर जाकर कचरा संग्रहण (डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण) का कार्य पूरी तरह बंद रहने से आम जनता को भारी परेशानियों…

Spread the love

Jamshedpur : जंतर-मंतर की घटना एवं राहुल गाँधी कि गिरफ्तारि लोकतंत्र पर आघात, छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती : डॉ. परितोष

जमशेदपुर :  झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर डॉ. परितोष ने जंतर-मंतर पर अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं और छात्रों के साथ हुई कथित पुलिस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time