Ramgarh: World Menstrual Hygiene Day पर जिला स्तर पर हुए जागरूकता कार्यक्रम

रामगढ़: विश्व मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन दिवस के अवसर पर रामगढ़ जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा व्यापक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. ये कार्यक्रम ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत जिला, परियोजना एवं आंगनवाड़ी केंद्रों के स्तर पर आयोजित किए गए. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, किशोरियां, आंगनवाड़ी सेविकाएं और सहायिकाएं शामिल हुईं. उन्हें मासिक धर्म से जुड़ी मूलभूत जानकारी दी गई. साथ ही मासिक धर्म से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों को वैज्ञानिक तरीके से तोड़ने पर जोर दिया गया.

रोल मॉडल किशोरियों को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान किशोरियों को प्रोत्साहित करने और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनी रोल मॉडल किशोरियों को सम्मानित करने के निर्देश दिए गए थे. महिला पर्यवेक्षिकाओं और सीडीपीओ द्वारा किशोरियों के लिए संवादात्मक गतिविधियां कराई गईं, जिससे विषय पर सहजता से बातचीत संभव हो सके. जागरूकता के साथ ही किशोरियों के बीच नि:शुल्क सैनिटरी पैड का वितरण किया गया. इसका उद्देश्य मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने को प्रोत्साहित करना था. कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि मासिक धर्म कोई वर्जना नहीं, बल्कि एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिस पर समाज में खुलकर बात होनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें : Ramgarh: फैज अक अहमद मुमताज बने रामगढ़ के 14वें उपायुक्त

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : MGM अस्पताल से कंबल चोरी कर ले जाते युवक को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा, माफी मांगने पर चेतावनी देकर छोड़ा गया 

जमशेदपुर :  एमजीएम अस्पताल में इन दिनों स्वच्छता, सुंदरता और अस्पताल की संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर निगरानी काफी सख्त कर दी गई है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद…

Spread the love

Jamshedpur : एमजीएमसीएच में प्रवेश करते ही सुनाई देगा, अस्पताल में आपका स्वागत है, यह अस्पताल आपका है, इसे स्वच्छ रखने में सहयोग करें, पब्लिक एड्रेस सिस्टम लागू करने की तैयारी 

जमशेदपुर : मानगो डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल में अब एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधा शुरू होने जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों और उनके स्वजनों के लिए एक अत्याधुनिक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *