Ramgarh: फैज अक अहमद मुमताज बने रामगढ़ के 14वें उपायुक्त

रामगढ़: रामगढ़ जिले को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है. भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी फैज अक अहमद मुमताज ने बुधवार को जिले के 14वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया. निवर्तमान उपायुक्त चंदन कुमार ने उन्हें विधिवत कार्यभार सौंपा. पदभार ग्रहण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने कहा कि उनकी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना होगी कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे. उन्होंने स्वास्थ्य और शिक्षा को विशेष प्राथमिकता देते हुए जिले के समग्र विकास का संकल्प दोहराया.

पूर्व उपायुक्त की पहलों को मिलेगा निरंतरता
उपायुक्त मुमताज ने कहा कि निवर्तमान उपायुक्त चंदन कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान जिन विकासात्मक पहलों की शुरुआत की है, उन्हें जिला प्रशासन द्वारा निरंतरता दी जाएगी. उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और प्रभावशीलता सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता भी जताई.

इसे भी पढ़ें : Ramgarh: कैंसर पीड़ित को मिली सरकारी मदद, सांसद प्रतिनिधि की पहल रंग लाई

Spread the love

Related Posts

Gua : किरीबुरू एवं सारंडा क्षेत्र में सीआरपीएफ ने चलाया पौधारोपण अभियान, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गुवा : सीआरपीएफ की 26वीं वाहिनी के कमांडेंट राजीव रंजन के निर्देशन में डैट/26वीं सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी प्रकाश चन्द्र बादल के नेतृत्व में झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला…

Spread the love

Bahragora : गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दे भारत सरकार, गायत्री परिवार ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम प्रखंड कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय में सोमवार को ‘गौ सम्मान दिवस’ के अवसर पर ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत गायत्री परिवार (खण्डामौदा) के प्रतिनिधियों द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time