Baharagora : प्रकृति की गोद में गूंजी मांदल की थाप, श्रद्धा के साथ मनाया गया बाहा पर्व

बहरागोड़ा : प्रखंड के भूतिया पंचायत स्थित जाहेर थान में संताल समुदाय द्वारा आज प्रकृति पर्व ‘बाहा बोंगा’ पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वसंत ऋतु के आगमन और साल-महुआ के फूलों के खिलने की खुशी में आयोजित यह उत्सव तीन दिनों तक चला।वहीं पुजारी (नायके बाबा) द्वारा पवित्रता के साथ जाहेर थान की सफाई की गई और देवी-देवताओं का आह्वान किया गया।

जिसमें ग्रामीणों ने नाचते-गाते हुए नायके बाबा को जाहेर थान पहुंचाया। वहां साल के फूलों की पूजा की गई और देवताओं को अर्पित करने के बाद ग्रामीणों के बीच फूल वितरित किए गए। इस अवसर पर पूरा गांव ढोल, नगाड़े और धमसा की थाप पर थिरकता नजर आया। पुरुषों और महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सामूहिक नृत्य किया।

संताल समुदाय के लिए यह पर्व केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आभार प्रकट करने का एक माध्यम है। इस मौके पर मुख्य रूप से नायके बाबा (पुजारी) दासमात माण्डी, माझी बाबा सिताराम माण्डी, गोडेत बाबा जान माण्डी, दशरथ हाँसदा, खुदीराम माण्डी सहित भूतिया व आसपास के कई गांवों के ग्रामीण उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सड़क दुर्घटना में परसुडीह के युवक की मौत, जोमैटो कंपनी में डिलीवरी ब्वाय का करता था काम

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा सेल बहाली में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता, मानकी व मुंडा ने जताया आभार

गुवा : गुवा सेल प्रबंधन द्वारा हाल ही में की जा रही बहाली प्रक्रिया में स्थानीय युवाओं एवं बेरोजगारों को प्राथमिकता दिए जाने से क्षेत्र में उत्साह और संतोष का…

Spread the love

Gua : गुवा सेल में बहाली में अनियमितता का आरोप, सशक्त संयुक्त मोर्चा ने जताया विरोध

गुवा : सशक्त संयुक्त मोर्चा गुवा की ओर से रामनगर स्थित भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time