Baharagora: कांग्रेस पार्टी 18 जून को निकालेगी ‘संविधान बचाओ पदयात्रा’

बहरागोड़ाः
बहरागोड़ाः सोमवार को बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत एन एच 49 किनारे अवस्थित बैद्यनाथ प्लेस पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सह बहरागोड़ा प्रखंड पर्यवेक्षक तापस चटर्जी ओर से एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई. जिसमें 18 जून को प्रखंड स्तर पर होने वाले संविधान बचाओ कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. साथ ही देश के संविधान को बचाने और नागरिकों में इसके महत्व को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी द्वारा बहरागोड़ा में ‘संविधान बचाओ पदयात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है. इसको लेकर पार्टी ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है.

पदयात्रा निकाली जा रही है

तापस चटर्जी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पदयात्रा बहरागोड़ा के राष्ट्रीय उच्च पथ से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार तक निकाली जाएगी. इस दौरान पार्टी के जिला एवं प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल रहेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि संविधान हमारे देश की आत्मा है, जो हर नागरिक को अधिकार और सम्मान देता है. लेकिन आज देश में इसके मूल मूल्यों पर खतरा मंडरा रहा है. इसी को लेकर जनता के बीच जाकर उन्हें संविधान के प्रति जागरूक करने के लिए यह पदयात्रा निकाली जा रही है.

प्रखंडों में जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित

साथ ही उन्होंने कहा आम नागरिकों से भी अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस यात्रा में शामिल होकर इसे सफल बनाएं और संविधान की रक्षा के लिए एकजुटता दिखाएं. उन्होंने यह भी बताया कि संविधान बचाओ अभियान के तहत जिले और प्रखंडों में लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.वहीं प्रेस वार्ता में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष बिमल बारिक, तापस महापात्र,निखिल करण, अर्नब नायक, आनंद सेनापति, शेखर नायक समेत कांग्रेस के कई स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Jhargram : पारिवारिक कलह से परेशान हो कर युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बोड़ाम के मिर्जाडीह में देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह में सोमवार को ग्रामीणों की सतर्कता से एक युवक को देसी कट्टा के साथ पकड़ लिया गया। जानकारी के अनुसार कपाली क्षेत्र निवासी…

Spread the love

Jamshedpur : कांग्रेस महासचिव शमशेर आलम के नेतृत्व में पूर्व मंत्री बन्ना व नव निर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल महासचिव शमशेर आलम के नेतृत्व में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता व मानगो नगर निगम की नव निर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *