Baharagora: अवैध बालु उत्खनन रोकने के लिए ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बहरागोड़ाः बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाथरी पंचायत अंतर्गत बामडोल गांव स्थित सुवर्णरेखा नदी घाट से अवैध बालू उत्खनन रोकने के लिए ग्रामीणों ने बुधवार को अंचल अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा. अंचल अधिकारी ने प्राप्त आवेदन के आलोक में जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. उधर ग्रामीणों का कहना है कि बालू माफियाओं द्वारा दिन रात अवैध रुप से बालू उत्खनन कर ट्रैक्टर द्वारा परिवहन किया जाता है. जिससे सड़क पर चलना और रात में सोना बहुत मुश्किल हो रहा है.

तड़ित कारवाई करने कि मांग

साथ ही इस अवैध खनन से नदी तट का भी बहुत नुकसान हो रहा है. ग्रामवासियों द्वारा मना करने पर भी ट्रैक्टर संचालन कर्ता सुनने को तैयार नहीं है. ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी से इस विषय पर तड़ित कारवाई करने कि मांग किया ताकि हम ग्रामवासी राहत का सांस ले सकें.इस मौके पर चिन्मय घोष, अंशुमान साऊ, रिंकू साऊ, अर्धन्दू घोष, सुखेंदु घोष तथा सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Baharagora: लुगाहारा साल जंगल में दो जंगली हाथी के आने पर वन विभाग ग्रामीणों को कर रही सतर्क

Spread the love
  • Related Posts

    Gua : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में झगड़ा में युवक की हत्या कर कुआं में छुपा दिया शव, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

    गुवा : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में पिछले दिनों मागे पर्व के मौके पर हड़िया पीने के दौरान हुए झगड़ा में एक युवक की हत्या कर कुआं में शव…

    Spread the love

    Jamshedpur : 200 दिव्यांग बच्चों के साथ समावेशन का उत्सव जेआरडी में आयोजित

    जमशेदपुर : सीआईआई वाईआई जमशेदपुर द्वारा जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हौसला 2026 के तीसरे संस्करण का आयोजन किया गया। पिछले दिनों आयोजित हुए इस वार्षिक खेल दिवस में लगभग…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time