बहरागोड़ा : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गुरुवार को मानुषमुड़िया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू के नेतृत्व में 43 गर्भवती महिलाओं की व्यापक जांच की गई। शिविर के दौरान महिलाओं का पंजीकरण कर उनके ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, शुगर, मलेरिया और सिकल सेल एनीमिया जैसी महत्वपूर्ण जांचें की गईं, ताकि उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था की समय रहते पहचान की जा सके। डॉ. मुर्मू ने उपस्थित महिलाओं को बेहतर पोषण, नियमित टीकाकरण और सुरक्षित संस्थागत प्रसव के प्रति जागरूक करते हुए गंभीर स्थिति वाली महिलाओं को अल्ट्रासाउंड हेतु रेफर किया। इस अभियान को सफल बनाने में दीपिका कुजूर, हिमांशु महतो, प्रशांत मंडल और रीता महतो सहित अनेक स्वास्थ्यकर्मियों के द्वारा सक्रिय भूमिका निभाई गई।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : बड़ाधड़ांरी में ग्राम सभा का बड़ा फैसला: दबंगई और आपराधिक आचरण के आरोप में ग्राम प्रधान पदमुक्त



















































