Bahragora: भटकते-भटकते गांव पहुंचा हिरण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत बहूलिया पंचायत के चित्रेश्वर गांव के पास गुरुवार को एक हिरण जंगल से भटक कर आ गया। बताया गया कि यह हिरण पश्चिम बंगाल के जंगली क्षेत्र से रास्ता भटक कर गांव की ओर निकल आया था। हिरण के गांव में पहुंचने पर कुछ आवारा कुत्तों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों ने तत्परता दिखाई और कुत्तों से हिरण को सुरक्षित बचा लिया। हिरण कुछ हद तक घायल भी हो गया था।

घटना की सूचना मिलते ही पश्चिम बंगाल वन विभाग के पदाधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हिरण को सुरक्षित रेस्क्यू कर झाड़ग्राम लाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। वन विभाग के अनुसार उपचार पूर्ण होने के बाद उसे झाड़ग्राम स्थित चिड़ियाघर (जू) में भेजा जाएगा।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि जंगल से भटक कर आए इस हिरण को देखकर उन्हें पहले तो आश्चर्य हुआ, लेकिन जब उन्होंने उसे संकट में पाया तो बिना समय गंवाए उसे कुत्तों से बचाकर सुरक्षित किया और तुरंत वन विभाग को सूचित किया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: भाजपा कार्यालय से लेकर स्कूलों और पंचायतों तक, जमशेदपुर ने मनाया हरियाली का पर्व

Spread the love

Related Posts

Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

Spread the love

BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *