Potka : कलियुग में हरि नाम संकीर्तन ही मोक्ष का सबसे सरल साधन : चंपई सोरेन

बड़ा भालकी में गनदीपायन संघ द्वारा आयोजित साढ़ेस प्रहार हरि नाम संकीर्तन का दूसरा दिन

पोटका : जामदा पंचायत अंतर्गत बड़ा भालकी में गनदीपायन संघ द्वारा आयोजित साढ़ेस प्रहार हरि नाम संकीर्तन कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शामिल हुए। वे अपराह्न करीब 4:30 बजे आयोजक मंडली के आमंत्रण पर कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां संघ के सदस्यों एवं महिलाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर चंपई सोरेन ने कहा कि कलियुग में हरी नाम संकीर्तन ही मोक्ष प्राप्ति का सबसे आसान और उत्तम साधन है।

उन्होंने चैतन्य महाप्रभु के प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताया कि जब महाप्रभु जगन्नाथ धाम पुरी से लौट रहे थे, तब इस क्षेत्र में विश्राम करते हुए उन्होंने संकीर्तन के माध्यम से ईश्वर के प्रति निस्वार्थ प्रेम, समर्पण, दीनता और सहिष्णुता का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि आज के समय में भी समाज को इन मूल्यों की अत्यंत आवश्यकता है और संकीर्तन के माध्यम से इन आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए।

कार्यक्रम में चंपई सोरेन के साथ उनके बड़े पुत्र सिमल सोरेन (पूर्व जिला परिषद सदस्य), बबलू नाथ सोरेन, भाजपा नेता गणेश सरदार, दुलाल मंडल, समाजसेवी पाल्टू मंडल, अपूर्व मंडल एवं उज्जवल कुमार मंडल भी उपस्थित रहे। वहीं आयोजन समिति की ओर से गनदीपायन संघ बड़ा भालकी के अध्यक्ष शिशिर मंडल, सचिव नारायण मंडल, कोषाध्यक्ष स्नेहाशीष मंडल सहित पंकज मंडल, जयद्रत मंडल, तरुण मंडल, अनादी प्रमाणिक, धीरेन कइवर्त, सीताराम पात्र, मोहितोष गोप, सुभाष कइवर्त, सपन मंडल, गौतम मंडल, विनय मंडल, संतोष मंडल, सुबोध मंडल, अंजू मंडल, अंजना मंडल एवं सुप्रिया मंडल समेत कई सदस्य मौजूद रहें।

इसे भी पढ़ें : Jadugora : माझी पारगना महाल धाड़ दिशोम का दो दिवसीय सामाजिक महासम्मेलन 28-29 मार्च को घाटशिला में

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटा मोटर्स ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया, प्लांट हेड समेत वरीय अधिकारियों के अलावे यूनियन पदाधिकारियों ने किया योगाभ्यास

जमशेदपुर : रविवार को टेल्को कॉलोनी स्थित सुमंत मुलगावकर स्टेडियम में टाटा मोटर्स के सौजन्य से 12 वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित की गई। जिसमें पतंजलि योगपीठ से जुड़ी योग…

Spread the love

Jamshedpur : भोजपुर के भरत भूषण तिवारी की नृशंस हत्या के आरोपी पुलिसकर्मियों को मिले कड़ी सजा : महेंद्र पांडेय

जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी, शाहपुर निवासी भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को जघन्य हत्या बताया। उन्होंने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time