Jadugora : माझी पारगना महाल धाड़ दिशोम का दो दिवसीय सामाजिक महासम्मेलन 28-29 मार्च को घाटशिला में

कार्यक्रम की सफलता को लेकर तैयारियों की हुई समीक्षा

जादूगोड़ा : माझी पारगना महाल धाड़ दिशोम का 15वां दो दिवसीय सामाजिक महासम्मेलन आगामी 28-29 मार्च पावड़ा महाल भवन घाटशिला में होगा। इसको लेकर देश परगना बैजू मुर्मू की अध्यक्षता में रविवार को घाटशिला स्थित महाल भवन पावड़ा में,तैयारी समीक्षा बैठक हुई। बैठक में धाड़ दिशोम के परगना बाबा, माझी बाबा एवं सामाजिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक के बाद नरवा पहाड़ यूसिल कॉलोनी माझी बाबा वीरेन टुडू ने कहा कि इस सामाजिक सम्मेलन में असम, बंगाल समेत अन्य राज्यों के अलावे कोल्हान के चाईबासा, राजनगर, पटमदा, बहडागोडा, सरायकेला समेत पूर्वी सिंहभूम जिले के परगना व माझी बाबा शिरकत करेंगे। बैठक में आदिवासी संथाल समाज के भाषा संस्कृति, पूजा पद्धति, रिति रिवाज, न्याय प्रणाली, जन्म से मृत्यु तक के क्रियाकलाप को संरक्षित कर पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को सुदृढ़ करने ,पेसा कानून के तहत समाज का संचालन एवं विकास को मुख्य धारा से समाज को जोड़ने पर चर्चा की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से तोरोप पारगना बाबा हरिपदो मुर्मू, दसमत हांसदा, बैजू टुडू, चांद्राय हांसदा, पारगना आयो पुन्ता मुर्मू, पद्मावती हेंब्रम,, घाट पारगना बाबा लखन मार्डी , दुला मुर्मू, देश पारानिक दुर्गा चरण मुर्मू, यादव टुडू, लेदेम किस्कू , विरेन टुडू, मार्शाल मुर्मू, शत्रुघ्न मुर्मू शास्त्रि हेंम्ब्रोम, भादो मुर्मू, रामचंद्र टुडू, बिंदे सोरेन, श्याम टुडू आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें  : Muri : रक्तदान के प्रति सही जानकारी व जागरूकता आवश्यक : देवेंद्र नाथ महतो

Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज में यक्ष्मा रोग पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

पोटका : रंभा शैक्षणिक समूह के अंतर्गत संचालित रंभा कॉलेज, रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी के संयुक्त तत्वावधान में आज ‘टीबी (यक्ष्मा)…

Spread the love

Gua : मनोहरपुर से बड़ाजामदा तक जीर्णोद्धार के बाद  चकाचक हुई सड़क, आवागमन हुआ सुगम

सड़कें रोजगार सृजन में प्रमुख भूमिका निभाती हैं : राजू सांडिल गुवा :  सड़कें किसी भी राष्ट्र की जीवनरेखा हैं, जो आर्थिक विकास, सामाजिक जुड़ाव और ग्रामीण-शहरी कनेक्टिविटी के लिए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time