Jamshedpur : मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा की नई कार्यकारिणी घोषित, दिलीप अध्यक्ष व पीयूष बने महासचिव

जमशेदपुर। मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा के अध्यक्ष दिलीप काँवटिया ने नए सत्र (2026-27) के लिए शाखा की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम समाज सेवा, संगठन की मजबूती एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। घोषित नयी कार्यकारिणी इस प्रकार हैः- महासचिव पीयूष गोयल (सीए), कोषाध्यक्ष संतोष छापोलिया, उपाध्यक्ष संजय कसेरा, उमेश खिरवाल, सह-सचिव अशोक सारस्वत, संजय शर्मा, निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश शर्मा (लिप्पू), कार्य समिति सदस्य में मनोज शर्मा, पवन नरेड़ी, दीपक बिदासरिया, ललित मित्तल, हेमन्त अग्रवाल गुप्ता, किशन भारद्वाज, दिलीप शर्मा एवं अश्विनी कुमार अग्रवाल हैं। इसी प्रकार महिला समिति में संगीता मित्तल (अनु), भावना अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, बिंदिया गढ़वाल, सपना भाऊका एवं नेहा चौधरी हैं। यह जानकारी अध्यक्ष दिलीप काँवटिया ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी। उन्होने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना, सामाजिक सेवा कार्यों को बढ़ावा देना तथा युवा एवं महिला सहभागिता को मजबूत करना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अपेक्षा की कि वे पूर्ण समर्पण एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए संगठन को नई दिशा प्रदान करेंगें।

Spread the love

Related Posts

Gua : जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु ने किया पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

गुवा :  जगन्नाथपुर प्रखंड के तोड़ानहातु पंचायत अंतर्गत तेंतोड़ीपोसी में मुरजुम्बा से सुसुन आखड़ा होते हुए श्रीराम केराई के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास। जगन्नाथपुर विधायक सह…

Spread the love

Jadugora : डिवाइन मिशन कॉलेज में नए सत्र 2026-2027 के लिए नामांकन शुरू, नामांकन को लेकर डिवाइन मिशन कॉलेज में बच्चों की उमड़ने लगी भीड़

जादूगोड़ा : सुंदरनगर थाना अंतर्गत हितकु (नरवा पहाड़) में स्थित डिवाइन मिशन कॉलेज में नए सत्र 2026 _ 2027 के लिए नामांकन शुरू हो गया। नामांकन को लेकर स्कूल के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time