बहरागोड़ा : एनएच-49 पर गम्हरिया चौक स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को एक कार और बाइक की टक्कर में कैमी कांटुलिया निवासी चित्रा नायक(58) गंभीर रूप से घायल हो गईं।मिली जानकारी के अनुसार, महिला अपने बेटे के साथ बाइक से ओडिशा जा रही थी। पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर सड़क पार करने के दौरान जामसोला की ओर से आ रही बलेनो कार (JH01DE0547) ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही बहरागोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए PRM मेडिकल कॉलेज, बारीपदा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
There is no ads to display, Please add some



















































