मुरी : सरहुल पर्व के मौके पर शनिवार को परम्परागत विधि विधान से सिल्ली के सुदूरवर्ती गांव पिस्का के सरना स्थल में साल वृक्ष की पूजा अर्चना की गई। साथ ही और रंगवा-रंगुली (मुर्गा-मुर्गी) की बलि दी गई। पूजा-अर्चना मांझी दुर्गा चरण ने की. बलि के पश्चात रंगवा-रंगुली को सरनास्थल पर ही आग में भुन कर प्रसाद के रूप में सभी ने ग्रहण किया। साथ ही हड़िया को भी प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। इसके उपरांत सरना धर्मावलंबी सरना झंडा लेकर गांव के प्रत्येक चौखट पर गए। साथ ही परंपरागत रिवाज के तहत अपने परिजन और संबंधियों के साथ अबीर गुलाल खेला। शाम में मुख्य आखड़ा लुपुंग टोला से शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ो लोगों ने हिस्सा लिया. इससे पहले पूजा-अर्चना में रामाकांत बेदिया, महेश्वर, विकास, सीमांत, अजय, डोमन अर्जुन, मुचीराम, रोहिदास आदि मौजूद रहे. बताया गया कि सरहुल पूजा में साल पेड़ के पास घड़े में रखा पानी देखकर कर पाहन बताते हैं कि इस साल खेती में बारिश कैसी होगी।
There is no ads to display, Please add some



















































