jamshedpur : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी के चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली मचा रही धूम

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर, टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली पूरे जमशेदपुर शहर में धूम मचा रही है, जय मां कालिका सेवा भजन मंडली, ग्राम सुखरी राजनांदगांव से पधारे जश गायन मंडली का नेतृत्व बनवारी यादव मुख्य (गायक), हरी राम (कोरस), कमल यादव (नाल), राहुल यादव (पैड), डिगेश्वर साहू (तबला), विजय यादव (बैंजो), उमेन्द्र यादव (शहनाई आर्गन), पन्ना निषाद (सहयोगी गायक), दुर्गा साहू (गायिका )एवं कोरस में अपनी सेवा प्रदान कर रहे है, छत्तीसगढ़ समाज द्वारा आयोजित होने वाले चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव की परम्परा है की नौ दिनों तक चलने वाली इस पूजा में प्रत्येक दिन संध्या आरती समाप्ति के पश्चात माता को प्रसन्न करने के लिए जश गीत और देवता पार गीत गाए जाते हैं। जिस से माता प्रसन्न हो कर विभिन्न पूजा पाठ करने वाले लोग जिनके पूर्वजों के द्वारा अपने घरों में माता को स्थान दिया गया है वैसे परिवार के लोगो के महिला और पुरुष, युवक युवती पर माता का वास हो जाता है और माता की भक्ति में वो लोग रम जाते है। टुइलाडुंगरी में हमेशा से छत्तीसगढ़ से जश गायन मंडली का आना होता है और उनके भजनों और जश गीत से लोगों में प्रसन्नता और उत्साह का माहौल उत्पन्न होता है। कल संध्या शीतला माता मंदिर में 3 बजे से हवन संपन्न होगा और उसके बाद महिलाओं के लिए माता का पट दर्शन हेतु खोला जायेगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : रामनवमी के झंडा विसर्जन जुलूस की ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी, उपायुक्त द्वारा विसर्जन घाटों का आपदा प्रबंधन टीम को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Chaibasa : टाटा डीएवी नोवामुंडी में ‘मिशन लाईफ’ के तहत ई-कचरा जागरूकता एवं संग्रहण अभियान का समापन

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :  टाटा डी.ए.वी पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी में सोमवार को शिक्षा मंत्रालय तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के निर्देशानुसार आयोजित ‘मिशन लाईफ’ ई-कचरा जागरूकता एवं संग्रहण अभियान…

Spread the love

Jamshedpur : सरला बिरला यूनिवर्सिटी रांची के एफडीपी प्रोग्राम में कुलपति प्रो इला कुमार मुख्य अतिथि के रूप में हुईं सम्मिलित, AI मैपिंग के लिए कुलपति को मिली बड़ी जिम्मेदारी

जमशेदपुर : सरला बिरला यूनिवर्सिटी रांची एवं JSFDA,डिपार्टमेंट ऑफ़ हायर एंड टेक्निकल एजुकेशन एवं झारखंड सरकार के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 5 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक AI एवं ML…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time