जमशेदपुर : लौहनगरी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा विराट 51वाँ रामनवमी महोत्सव का आयोजन साकची स्थित झंडा चौक में किया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में सोमवार को झंडा चौक में सुंदरकांड का पाठ का आयोजन किया गया। पुरोहितों के द्वारा विधिवत पूजन कार्य के बाद प्रारंभ हुए संगीतमय पाठ से पूरे साकची क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। बाल मंदिर के सक्रिय सदस्य अंकित मोदी ने पूरे विधि विधान से राम लल्ला का पूजन कराया। पूरा साकची भगवामय एवं आकर्षण विधुत सज्जा से जगमगा रहा है। मौके पर बाल मंदिर के सुमन अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सन्नी संघी, ओमप्रकाश अग्रवाल, नरेश संघी, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सुरेश खेमका, राजकुमार मवंड़िया, बजरंग अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, कृष्ना अग्रवाल, अभिमन्यु सिंह, संभु चौधरी, सहित कई अन्य प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे।
24 को रघुवर दास करेंगे रामनवमी महोत्सव का उद्घाटन
बाल मंदिर के सन्नी संघी ने बताया कि 24 मार्च मंगलवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा रामनवमी महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने सभी सामाजिक संस्थाओं, रामभक्तों से उद्घाटन समारोह में शामिल होने की अपील की।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मेसर्स शरद सर्विसेज को उप श्रमायुक्त ने भेजा नोटिस, 4 को पक्ष रखने का निर्देश
There is no ads to display, Please add some



















































