जमशेदपुर : उप श्रमायुक्त ने टाटा मोटर्स के अधीन कार्यरत ठेका कंपनी मेसर्स शरद सर्विसेज को नोटिस जारी किया. कंपनी को उक्त नोटिस वहां कार्यरत कर्मचारी मनीष शेखर की शिकायत पर किया गया. जिसमें मेसर्स शरद सर्विसेज प्रबंधन को आगामी 4 अप्रैल को अपर श्रमायुक्त के कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना है. ज्ञात हो कि मेसर्स शरद सर्विसेज के कर्मचारी मनीष शेखर ने कंपनी द्वारा काम से हटाए जाने के बाद अंतिम पावना का भुगतान नहीं करने की शिकायत अपर श्रमायुक्त के पास दर्ज करायी थी. इस मामले में विगत 16 फरवरी को भी सुनवाई हुई थी. लेकिन ठेका कंपनी की ओर से कोई प्रतिनिधि उपस्थित नहीं हुआ. जिसके कारण उप श्रमायुक्त ने दोबारा नोटिस निर्गत किया.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मारवाड़ी सम्मेलन भालूबासा शाखा का सामूहिक गणगौर पूजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न
There is no ads to display, Please add some



















































