Jhargram : भाजपा प्रत्याशी राजेश महतो के मानवीय पहल की सराहना, लोगों ने प्रत्याशी को बताया जनता का हितैषी

झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिले के अंतर्गत पड़ने वाले विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है.  चुनावी माहौल और तेज होती राजनीतिक बयानबाज़ी के बीच गोपीबल्लभपुर बिधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजेश महतो ने अपने मानवीय व्यवहार से अलग पहचान बनाई है। फेको क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान उनकी नजर एक बुजुर्ग महिला पर पड़ी, जो कड़ी धूप में सिर पर भारी लकड़ी का बोझ उठाकर चल रही थीं और थककर लगभग रुक गई थीं। स्थिति को देखते हुए राजेश महतो तुरंत प्रचार छोड़कर उनके पास पहुंचे। उन्होंने स्वयं महिला के सिर से लकड़ी का बोझ उतारा और उसे अपने कंधे पर उठाकर पैदल ही उनके घर तक पहुंचाया। इस घटना ने मौके पर मौजूद लोगों को भावुक कर दिया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे नेता ही आम जनता के दर्द को समझते हैं और उनके साथ खड़े रहते हैं। चुनाव से पहले इस तरह की मानवीय पहल को लोग एक सकारात्मक संदेश के रूप में देख रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : पुलिस का दिखा मानवीय चेहरा, वेलियाडीह में सहायता शिविर लगाकर जरूरतमंदों के बीच साड़ी व मच्छरदानी का किया वितरण

Spread the love

Related Posts

Bahragora : शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर झामुमो नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड कमेटी की ओर से प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा की अध्यक्षता में दिशोम गुरु व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि को श्रद्धापूर्वक…

Spread the love

Bahragora : केंद्र सरकार की कॉर्पोरेटपरस्त नीतियों के खिलाफ भड़का जनाक्रोश: 10 अगस्त को ‘जेल भरो अभियान’ से आर-पार की जंग लड़ेगी सीपीआई(एम)

बहरागोड़ा : नेताजी शिशु उद्यान परिसर में रविवार को साधन नायक की अध्यक्षता में आयोजित सीपीआई(एम) की समीक्षा बैठक में आगामी 10 अगस्त के जिला स्तरीय ‘जेल भरो अभियान’ को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time