पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलु रानी सिंह ने प्रशासन से सरकारी रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की
जादूगोड़ा : जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत सुंदरनगर थाना क्षेत्र के हितकू पंचायत (नरवा पहाड़) में सरकारी रास्ता का अतिक्रमण कर घेरे जाने व भवन निर्माण का विरोध तेज हो गया है। इस मामले को लेकर हितकु पंचायत में दो पक्षों के बीच तनातनी की स्थिति बनी हुई है व हिंसक संघर्ष की पृष्ठभूमि तैयार हो रही है। इस बीच मामले को सुलझाने को लेकर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलु रानी सिंह की मांग पर जमशेदपुर अंचल के अंचलाधिकारी की ओर से हितकु पंचायत के बाना डुगरी स्थित खाता संख्या 208 के प्लॉट संख्या 1115 की जमीन की मापी कराई गई, जहां सरकारी जमीन पर चाहरदीवारी खड़े किए जाने का लोगो ने विरोध किया। साथ ही जमीन मालिक किरण सोरेन (पति आशा राम सोरेन) से सरकारी जमीन की घेराबंदी का कार्य रोकने की मांग की गई। बहरहाल देखना यह है कि प्रशासन सरकारी रास्ते की घेराबंदी को अतिक्रमण मुक्त कब तक करवाती है। इस समस्या का समाधान नहीं होने पर निकट भविष्य में खूनी संघर्ष होने की आशंका है।
There is no ads to display, Please add some



















































