Assemblr Electoions  : एसपी ने थाना क्षेत्रों का दौरा कर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की, मातहतों को दिेए कड़े निर्देश

झाड़ग्राम : आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक,झाड़ग्राम मानव सिंगला ने बेलपहाड़ी, बिनपुर, लालगढ़ और जामबोनी थाना क्षेत्रों का दौरा कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों व पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दौरे के दौरान उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने विशेष रूप से छह प्रमुख सिद्धांतों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए, जिनमें शामिल हैं—हिंसा मुक्त चुनाव, प्रभाव मुक्त चुनाव, भयमुक्त वातावरण, बूथ कब्जा रोकना, मतदान क्षेत्रों को धमकी और हिंसा से मुक्त रखना तथा फर्जी मतदान पर कड़ी कार्रवाई। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने और चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा है।

इसे भी पढ़ें ; Jhargram : पुलिस का दिखा मानवीय चेहरा, वेलियाडीह में सहायता शिविर लगाकर जरूरतमंदों के बीच साड़ी व मच्छरदानी का किया वितरण

Spread the love
  • Related Posts

    Jadugora : जादूगोड़ा में जनगणना कर्मी को बाहरी व्यक्ति समझ ग्रामीण जानकारी शेयर करने में बरत रहे हैं कोताही, धर्मडीह के 15 घरों का हुआ सर्वे

    जादूगोड़ा : जादूगोड़ा में जनगणना के कार्य में शिक्षक जुट गये हैं। जादूगोड़ा के धर्मडीह मुहल्ले में जनगणना कर्मी सह चापड़ी उत्क्रमित +2 हिन्दी उच्च विद्यालय के शिक्षक अविनाश मिश्रा…

    Spread the love

    Khargpur : खड़गपुर मंडल के खंतापाड़ा और सोरो स्टेशनों के बीच नव निर्मित तीसरी रेल लाइन का उद्घाटन जल्द, सीआरएस ने किया निरीक्षण

    खड़गपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल अंतर्गत खंतापाड़ा और सोरो स्टेशनों के बीच नव निर्मित तीसरी रेल लाइन के उद्घाटन से पूर्व 19 और 20 मई 2026 को…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time