जमशेदपुर : भारत स्काउट एंड गाइड पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई के संगठन आयुक्त नरेश कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को पूर्वी सिंहभूम के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) नरेंद्र पासवान से मिला। इस दौरान उनका पारंपरिक रूप से स्काउट एंड गाइड के वर्ल्ड ब्रदरहुड स्कार्फ पहना कर एवं कैप प्रदान कर गुलदस्ता देते हुए सम्मानित किया गया। इस दौरान उनसे जिला संगठन का उप-सभापति का पद स्वीकार करने का आग्रह किया गया। जिस पर उन्होंने अपनी सहमति प्रदान की। इस औपचारिक मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने भारत स्काउट एंड गाइड के पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई द्वारा निरंतर जिला स्तर पर, राज्य स्तर पर एवं राष्ट्रीय अस्तर पर किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में जिला की उपलब्धियां से अवगत कराया। इसके साथ ही जिला मुख्यालय में स्काउट गाइड के बच्चों के लिए आयोजित कार्यक्रमों और शिविरों के दौरान होने वाली समस्याओं से भी अवगत कराया एवं एक स्मार-पत्र समर्पित किया। इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल की बातों को विकास आयुक्त ने ध्यान पूर्वक सुना एवं अपने स्तर से समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया। उन्होंने भारत स्काउट एंड गाइड के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना किया एवं अपनी शुभकामना दी। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से जिला पूर्वी सिंहभूम कब्स विंग के आयुक्त श्याम कुमार शर्मा, जिला इकाई के सहायक सचिव ललन यादव और जिला संगठन आयुक्त नरेश कुमार शामिल थे।
There is no ads to display, Please add some



















































