Bhojpuri Song: ‘हल्ला हो जाई’ से मच गया भोजपुरी गीतों में नया हल्ला, तोमर और खुशबू की जोड़ी ने फिर रच दिया जादू

पटना: भोजपुरी लोकसंस्कृति की मिठास और भावों की प्रगाढ़ता से सजी रचना “हल्ला हो जाई” का वीडियो एलबम टीम फ़िल्म्स (TF) कंपनी के बैनर तले रिलीज़ कर दिया गया है. इस गीत को लिखा है तोमर सत्येन्द्र सिंह ने और सुरों से सजाया है सुप्रसिद्ध गायिका खुशबू तिवारी ने.

गीतकार तोमर सत्येन्द्र सिंह भोजपुरी भाषा की रसमय परंपरा के दृढ़ पक्षधर माने जाते हैं. उनके गीतों में भोजपुरी मिट्टी की गंध और जनजीवन की सच्चाई हमेशा प्रमुख रही है. ‘हल्ला हो जाई’ में भी यही सरसता झलकती है, जो श्रोताओं को गहराई से छू रही है.

इस भावपूर्ण गीत को मधुर संगीत से सजाया है सोनू सिंह ने. गीत की भावनात्मक संरचना को संगीत के माध्यम से और भी प्रभावशाली बनाया गया है. इस संगीतमय प्रस्तुति का संयोजन TF कंपनी के प्रबंधक सुनील सिंह के मार्गदर्शन में किया गया है.

TF कंपनी के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध इस वीडियो को लोकगीत प्रेमियों द्वारा खूब सराहा जा रहा है. श्रोताओं की रुचि और सांस्कृतिक जुड़ाव को ध्यान में रखते हुए वीडियो को उत्कृष्ट दृश्यांकन और ग्रामीण सौंदर्यबोध के साथ प्रस्तुत किया गया है.

खुशबू तिवारी की स्वर माधुरी ने गीत की रसात्मकता को सम्पूर्णता प्रदान की है. उनके मधुर और भावविह्वल स्वरों ने गीत को सिर्फ सुना ही नहीं, बल्कि श्रोताओं के मन में बसा दिया. उनके गायन ने इस गीत को भोजपुरी संगीत के प्रेमियों के लिए एक स्मरणीय अनुभव बना दिया है.

 

इसे भी पढ़ें : Bihar: विशेष पुनरीक्षण के विरोध में पप्पू यादव ने किया बिहार बंद का आह्वान, चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी

Spread the love
  • Related Posts

    land Broker Murder : बाहुबली विधायक अनंत सिंह के करीबी जमीन कारोबारी वरुण सिंह की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ 4 गोलियां मारी

    बेगूसराय: (बिहार) : बेगूसराय जिले में सोमवार को अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। शहर के सिंधौल थाना क्षेत्र स्थित रेलवे गुमटी नंबर-49 (नागदह मोहल्ला) के पास अपराधियों…

    Spread the love

    Bihar Politics : 7 को  जदयू में शामिल होंगे निशांत कुमार, बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना, करेंगे पूरे बिहार का भ्रमण

    पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार बिहार की राजनीति में सक्रिय होने जा रहे हैं. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 7 मार्च यानी…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time